फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग करने वालों की तलाश में जुटीं पुलिस की दो टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। थाना क्षेत्र में रविवार रात ट्रांसपोर्टर राजेश कुमार पर फायरिंग करने वालों की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस एक आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, घायल राजेश कुमार का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

भगतपुर के सिरसवां हर चंद्र निवासी राजेश कुमार यादव ने 21 फरवरी को नागफनी थाने में आरोपी पक्ष के दस नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ फर्जी तरीके से ट्रस्ट बनाकर सिरसवां हरचंद्र स्थित विद्या निकेतन इंटर कॉलेज को हड़पने व जानलेवा हमला करना करने समेत अन्य आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे आरोपी पक्ष उनसे रंजिश रख रहा था।
रविवार की रात राजेश बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिरसवां हरचंद्र के चौराहे पर हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी थी। इसमें राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल से कुछ दूरी पर तैनात डायल 112 की पुलिस ने भाग रहे एक आरोपी आकाश कुमार को पकड़ लिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल राजेश कुमार एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

राजेश कुमार की तहरीर के आधार पर पूर्व ब्लाक प्रमुख पूरन सिंह एवं उनके बेटे आकाश यादव एवं विशाल यादव, अमित यादव, राजेंद्र सिंह, सुनील यादव, दुष्यंत यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें