मुरादाबाद। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना जारी है। बुधवार को वृद्ध महिला और युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 62 हो गई है।
मझोला निवासी 65 वर्षीय महिला को कुछ दिनों से बुखार और खांसी की शिकायत थी। डॉक्टर की सलाह पर कोविड की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं बुद्धि विहार निवासी 38 वर्षीय युवक को गले में दर्द और बुखार की शिकायत थी। जांच कराई तो युवक संक्रमित पाया गया। दोनों मरीजों को होम आईसोलेट कर दिया गया है।