फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की पत्नी और बेटे की मौत

सार

कुंदरकी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे से सटे कुंदरकी बाईपास पर जैतपुर पट्टी गांव के सामने दो बाइकों की आमने सामने से टक्कर हो गई।कुंदरकी के जैतपुर पट्टी गांव के पास दोनों बाइकों की आमने सामने से टक्कर हो गई।हादसे में माया और राहुल के सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंदरकी (मुरादाबाद)। कुंदरकी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे से सटे कुंदरकी बाईपास पर जैतपुर पट्टी गांव के सामने दो बाइकों की आमने सामने से टक्कर हो गई। हादसे में सोनकपुर के नमैनी उदैया गांव के पूर्व प्रधान करन सिंह की पत्नी माया (58) और बेटे राहुल (30) की मौत हो गई जबकि पोती शीतल (13) पुत्री उरमान सिंह और दूसरी बाइक पर सवार अरशद घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों चालक बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे।
विज्ञापन

हादसे के समय राहुल अपनी मां और भतीजी को बाइक से लेकर मुरादाबाद में रह रहे बड़े भाई उरमान सिंह के घर जा रहा था। जबकि दूसरी बाइक पर सवार अरशद मुरादाबाद से अपने घर बैरूआ ललवारा थाना सैफनी जिला रामपुर जा रहा था। कुंदरकी के जैतपुर पट्टी गांव के पास दोनों बाइकों की आमने सामने से टक्कर हो गई। हादसे में माया और राहुल के सिर में गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल चिकित्सक ने माया और राहुल को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मां-बेटे के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें