फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पुलिस लाइन की बैरक में शराब पार्टी, एसएसपी ने 10 सिपाही किए निलंबित

Tue, 20 Sep 2022 11:12 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

एसएसपी हेमंत कुटियाल के पास गोपनीय शिकायत पहुंची थी। शिकायत करने वाले ने एक वीडियो भी व्हाट्सएप किया था, जिसमें सिपाही शराब पीते हुए नशे में झूमते नजर आ रहे हैं। एसएसपी ने सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने जांच कराई।
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस लाइन की स्वाट बैरक में शराब पार्टी करना सिपाहियों को महंगा पड़ गया। गोपनीय शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच कराई, जिसमें शराब पार्टी करने की पुष्टि हुई। इसके बाद 10 सिपाही निलंबित कर दिए गए।

विज्ञापन


एसएसपी हेमंत कुटियाल के पास गोपनीय शिकायत पहुंची थी। शिकायत करने वाले ने एक वीडियो भी व्हाट्सएप किया था, जिसमें सिपाही शराब पीते हुए नशे में झूमते नजर आ रहे हैं। एसएसपी ने सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने जांच कराई। वीडियो में सिपाही गर्म कपड़े में दिख रहे हैं। जिससे माना गया कि सर्दी के मौसम में इस पार्टी का आयोजन किया गया था। सीओ ने बैरक में पहुंच सिपाहियों के बयान दर्ज किए। पार्टी में 10 सिपाहियों के शामिल होने की पुष्टि हुई।

जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रोहित कुमार, यूपी 112 में तैनात शिव शक्ति, पुलिस लाइन में तैनात शिव कुमार, विवेक कुमार, डिलारी में तैनात संजय, अमित धामा पुलिस लाइन, प्रदीप कुमार स्वाट टीम, विकास चौधरी स्वाट टीम, विनीत तोमर कुंदरकी, अजय तोमर कांठ को निलंबित कर दिया।

आपसी विवादों में पुलिस कर्मी ही अफसर तक पहुंचा रहे वीडियो

पुलिस कर्मियों के आपसी विवाद और मनमुटाव के चलते एक दूसरे के वीडियो अफसरों तक पहुंचा रहे हैं। पुलिस लाइन की बैरक में सिपाहियों का पुराना वीडियो हो या रील बनाने का मामले सामने आने के, अधिकांश मामलों में पुलिस कर्मियों के आपसी विवाद के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


नौ सिपाहियों के अलावा जनपद में दो सिपाही और चार होमगार्ड्स के रील बनाने के मामले में भी कार्रवाई हो चुकी है। एंटी रोमियो टीम में तैनात सिपाही रजनी ने फिल्मी गानों पर वीडियो तैयार कर उसे इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर किया था। शिकायत मिलने पर एसएसपी हेमंत कुटियाल ने महिला सिपाही को सस्पेंड किया था।

सोमवार को महिला थाने में तैनात सिपाही सलोनी मलिक को सस्पेंड किया गया था। उसने भी रील बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। महिला सिपाही के अलावा महिला होमगार्डों पर भी रील वीडियो बनाने की खुमारी महंगी पड़ चुकी है। महिला होमगार्ड रुखसार, मोनू, स्वाति और सपना को भी निलंबित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें