फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोग घायल, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Apr 2026 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सफीलपुर गांव में सड़क किनारे खड़े दो लोगों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन

सफीलपुर निवासी योगेंद्र कुमार की ओर से बुधवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके पिता चमन सिंह अपने साडू राजेश सिंह के साथ बीती दस फरवरी की शाम साढ़े छह बजे गांव के बाहर सड़क किनारे टहल रहे थे तभी पीछे आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर दोनों को गंभीर घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए पहले तो सीएचसी बिलारी और उसके बाद जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में दोनों को उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अभी तक दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें