फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने युवक से की पूछताछ

Thu, 09 Apr 2026 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव कालाझंडा निवासी एक युवक रामपुर में एक दवाई कंपनी में काम करता है। उसकी जनपद रामपुर क्षेत्र की कंपनी में काम करने वाली महिला से जान पहचान हो गई। बाद में दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गए और रिलेशनशिप में रहने लगे। महिला शादीशुदा बताई जाती है। उसके दो बच्चे भी हैं। महिला ने अपने पति से तलाक भी नहीं दिया है। महिला ने पुलिस से शिकायत कर दावा किया कि उसने कल झाला निवासी युवक से कोर्ट मैरिज करनी है लेकिन वह उसके साथ नहीं रह रहा है। उसने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच की जा रही है। आरोपी को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें