ठाकुरद्वारा। बृहस्पतिवार को एक पागल कुत्ते ने कोतवाली के सामने एक चौकीदार को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं साइकिल सवार एक युवक को भी रास्ते में काटा लिया।
गांव बढ़ापुर निवासी जयपाल सिंह गांव के चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। वह किसी काम से कोतवाली आए थे। दोपहर करीब एक बजे कोतवाली से निकल कर जा रहे थे, तभी अचानक कोतवाली के सामने ही एक कुत्ते ने उनके पर हमला कर दिया और बाएं पैर में काटकर गंभीर घायल कर दिया। जबकि मोहल्ला काशीराम कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार संत राशन की दुकान पर राशन लेने मोहल्ला लालबाग में डीलर के यहां जा रहे थे, तभी पागल कुत्ते ने उन पर भी हमला कर उनके टांग में काटकर घायल कर दिया। दोनों नगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचे, वहां दोनों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। दोनों को एंटी रैबीज सिरम इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। नगर में पागल कुत्ते का आतंक है। दो दिन पूर्व मोहल्ला लाल बाग के दो बच्चों को काटकर घायल कर दिया था। उधर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कुत्तों ने नौ लोगों को काटा।
इनमें गांव नन्हूवाला निवासी मुमताज, ठाकुरद्वारा के वार्ड 6 निवासी संतोष देवी, ठाकुरद्वारा वार्ड 8 निवासी नौशाद, गांव बहादुर नगर निवासी दीपक, बंकाबाला निवासी ऋषभ( 5), फरीदनगर निवासी मोहम्मद हुसैन( 6), स्वार रामपुर निवासी दीपेश कुमार, ठाकुरद्वारा वार्ड 25 निवासी मायरा( 7) रामनगर निवासी राशिद शामिल हैं। सभी को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगे। संवाद