मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लाजपतनगर और प्रिंस रोड पर छापा मारकर दो पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। दोनों लैब बिना रजिस्ट्रेशन संचालित की जा रही थी। दोनों लैब में कोई डॉक्टर मौके पर नहीं मिला।
डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने टीम के साथ शनिवार को लाजपतनगर बायोटेक पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। जांच पड़ताल में संचालक कोई पेपर नहीं दिखा सका। सीएमओ कार्यालय के अभिलेखों में पैथोलॉजी लैब पंजीकृत नहीं मिला। वहीं प्रिंस रोड स्थित मैक्स डायग्नोस्टिक लैब में भी कोई डॉक्टर नहीं मिला। ये लैब भी बिना रजिस्ट्रेशन संचालित पाई गई। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि दोनों पैथोलॉजी लैब बिना रजिस्ट्रेशन संचालित थी। दोनों लैब सील कर दी गई है। दोनों संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।