फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में हादसा: हाईवे पर हादसे में दो बाइकसवारों की मौत, एक गंभीर; बरात में शामिल होने जा रहे थे तीनों

Thu, 09 Jul 2026 11:39 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)

सार

बिलारी में आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीसीएम ने तीन बाइकसवारों को रौंद दिया। हादसे में अजब सिंह और नेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अवधेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के बिलारी नगर में आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्रीनवुड फार्म हाउस के सामने बना कट पार करते समय तेज रफ्तार डीसीएम ने तीन बाइकसवारों को रौंद दिया। इस दौरान दो बाइकसवारों की मौत हो गई तथा एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सड़क हादसे में दो बाइकसवारों की मौत हो जाने पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


संभल जनपद के थाना कुढ़फतेहगढ़ अंतर्गत बहटा खास गांव निवासी अतर सिंह के बेटे हरवीर सिंह की बरात बृहस्पतिवार शाम सहसपुर गांव में हाईवे स्थित नारायन फार्म हाउस में आई थी। इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए बहटा खास गांव निवासी नेम सिंह 50 वर्ष पुत्र बाबू सिंह,अजब सिंह 26 वर्ष पुत्र राजपाल सिंह और अवधेश सिंह 45 वर्ष बाइक से आए थे। बाइक को अजब सिंह चला रहा था जबकि नेम सिंह और अवधेश सिंह बाइक पर पीछे बैठे थे। बृहस्पतिवार देर रात लगभग दस बजे जैसे ही तीनों बाइक से बिलारी नगर की दक्षिणी सीमा पर स्थित ग्रीनवुड फार्म हाउस के सामने आए तभी उन्होंने नारायन फार्म हाउस का पता पूछा। नारायन फार्म हाउस को जाने के लिए जैसे ही आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर में बनाया गया कट पार किया तभी बिलारी से चंदौसी की ओर जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने तीनों बाइक सवारों को रौंद दिया।

डीसीएम की टक्कर से बाइक पूरी तरह से आगे से टूट गई और तीनों बाइकसवार सिर के बल हाईवे पर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों में कोई भी सिर पर हेलमेट लगाए हुए नहीं था। बाइकसवार अजब सिंह और नेम सिंह की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि अवधेश सिंह गंभीर घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे अन्य बाइकसवारों के शोर मचाने और घेराबंदी करने पर बाइक को रौंदने वाला डीसीएम चालक डीसीएम को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस की डायल 112 जीप तीनों बाइकसवारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी ले गई। यह परीक्षण के बाद चिकित्साधिकारी ने अजब सिंह और नेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। तीसरे बाइकसवार अवधेश के चेहरे पर भी काफी चोटें हैं। अवधेश को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

थाना बिलारी की कस्बा चौकी पुलिस और सहसपुर चौकी पुलिस सीएचसी बिलारी पहुंची और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने अजब सिंह और नेम सिंह के कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिए। सीएचसी बिलारी पर भी देर रात तक दोनों मृतकों के परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही। थाना बिलारी प्रभारी ने बताया कि फिलहाल दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। मृतकों के परिजन जो तहरीर देंगे उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

दोनों बाइकसवारों के परिवारों में छाया शोक
बिलारी। थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मृतक दोनों बाइकसवारों नेम सिंह और अजब सिंह के बहटा खास गांव में परिवारों में हादसे की खबर मिलते ही शोक छा गया। नेम सिंह अपने गांव में ही अनाज की खरीद का काम करते थे। नेम सिंह के परिवार में पत्नी रामवती के अलावा तीन बेटे मनवीर, अंकित और योगेंद्र हैं। मृतक अजब सिंह गांव में ही पेड़ों की लकड़ी काटने का काम करते थे।अजब सिंह की अभी शादी नहीं हुई है। परिवार में अजब सिंह के चार भाई दानवीर, वीरपाल, भारत सिंह और नन्हें सिंह हैं।
विज्ञापन

बरात में शादी की दावत में हादसे की खबर सुनकर मचा हड़कंप
सहसपुर के नारायन फार्म हाउस में शादी की दावत में मौजूद लोगों को जब खबर मिली कि दावत में शामिल होने आ रहे दो बाइकसवार बरातियों की सड़क हादसे में मौत हो गई है तब अन्य बरातियों में हड़कंप मच गया। दावत में खाना खा रहे अनेक बराती खाना छोड़कर घटनास्थल और सीएचसी बिलारी की ओर दौड़े। बरातियों के खाना खाने के बाद देर रात बरात चढ़त होनी थी लेकिन इस हादसे के बाद बरात चढ़त का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें