पाकबड़ा। पुलिस ने उमरी सब्जीपुर बवाल के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
चुनावी रंजिश को लेकर उमरी सब्जीपुर गांव में दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में 27 लोगों को नामजद करते हुए पचास अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया की इस मामले में दो और आरोपी नूर मोहम्मद , अमान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।