फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से अभद्रता करने में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल की छात्रा से अभद्रता करने में मैनाठेर पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, संभल की छात्रा मुरादाबाद की एक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है। छात्रा हर रोज कॉलेज की बस से ही आती जाती है। 28 फरवरी की शाम छात्रा बस से संभल लौट रही थी, तभी उसकी बस को मैनाठेर और डींगरपुर के बीच मुरादाबाद संभल रोड पर कुछ युवकों ने रोक लिया था। इस दौरान बस में चढ़ कर छात्रा से अभद्रता की गई थी और उसको धमकी भी दी गई थी। इसके बाद छात्रा ने मैनाठेर थाने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मैनाठेर कोतवाल अमरनाथ वर्मा ने बताया कि छात्रा से अभद्रता किए जाने की घटना में वांछित आरोपी मोहम्मद जुहैब निवासी मोहल्ला रायसत्ती कोतवाली संभल और मोहम्मद शादान निवासी मियां सराय फुलावर कोतवाली संभल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें