फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुठभेड़ में वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बिलारी पुलिस ने मुठभेड़ में वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की कार और बाइक बरामद की है। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि 26 मई 2024 को बिलारी के डॉ. देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शीतल प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर से एक कार और एक बाइक चोरी कर ली गई है। इसके अलावा बिलारी के नंगला कमाल निवासी ऋषिपाल सिंह ने दो जुलाई को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोर उनके घर से नकदी और जेवर उठा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह बिलारी में चंदौसी मार्ग पर थाना प्रभारी आरपी सिंह ने पुलिस टीम के साथ एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी कार छोड़ भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान तालिब निवासी मोहल्ला प्यास थाना सिरौली जनपद बरेली और फरमान निवासी मधुकर थाना शाहबाद जनपद रामपुर के रूप में हुई। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने ही कॉलेज परिसर से कार और बाइक चोरी की थी। इसके अलावा ऋषिपाल के घर में चोरी की घटना को अंजाम देना भी कबूला है। पुलिस ने आरोपियों से कार, बाइक और दस हजार रुपये, सोने और चांदी के जेवर बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें