फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, आठ वाहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक और चार स्कूटी बरामद की हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ये वाहन मुरादाबाद के अलावा दिल्ली और उत्तराखंड से चोरी किए थे। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि शुक्रवार रात थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोककर उनसे पूछताछ की गई। दोनों युवकों के पास बाइक का कोई कागजात नहीं था। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम जाकिर और नन्हें बताए। दोनों सिविल लाइंस के पुराना आरटीओ ऑफिस चक्कर की मिलक निवासी हैं।
पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी शातिर वाहन चोर हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चार बाइक और चार स्कूटी बरामद की हैं। आरोपी मुरादाबाद के अलावा आसपास के जनपद और दिल्ली व उत्तराखंड से वाहन चोरी करते हैं। उन वाहनों को मुरादाबाद में लाकर बेच देते थे।
विज्ञापन

आरोपी जाकिर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 2017 में हुई डकैती और डकैती का माल खरीदने के मामले में भी जेल जा चुका है। शनिवार दोपहर बाद पुुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्होंने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें