फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बकाये में दो माॅल, मिडटाउन क्लब सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर संपत्तियों को सील कर दिया। निगम के सबसे बड़े बकायेदार मिडटाउन क्लब पर भी कार्रवाई की गई। मिडटाउन क्लब पर निगम का सात करोड़ रुपये से ज्यादा टैक्स बकाया है। मिडटाउन क्लब एनआरएचएम घोटाले के आरोपी सौरभ जैन की पत्नी रजनी जैन के नाम है। रजनी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की करीबी मानी जाती हैं। वहीं निगम की टीम ने कांठ रोड स्थित पीवीआर और वेव माॅल को भी सील कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह के नेतृत्व में सोमवार को ईद की छुट्टी के दिन भी बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। निगम की टीम ने अंतिम दिन बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान निगम की टीम ने 15 अन्य संपत्तियों को भी सील किया। साथ ही टीम ने अंतिम दिन 3.21 करोड़ रुपये का टैक्स भी वसूला। इसके अलावा टीम ने विद्युत विभाग से 22 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त किया।
मिडटाउन क्लब पर हाउस और वाटर टैक्स का 7.49 करोड़ रुपये का टैक्स बाकी है। निगम की टीम ने क्लब को शहर का सबसे बड़ा डिफाल्टर घोषित करते हुए इसका नाम भी सार्वजनिक किया था। वहीं, पीवीआर और वेव मॉल पर भी निगम के बकायेदारों की सूची में थे। निगम की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए संपत्तियों को सील कर दिया।
विज्ञापन

सीलिंग की कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर ही पीवीआर ने 15 लाख और वेव मॉल ने 32 लाख रुपये का टैक्स जमा कर दिया। इसके बाद दोनों माॅल की सील खोल दी गई। हालांकि, अभी सील नहीं खोली गई है। अभियान में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के अलावा कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार, कर अधीक्षक प्रदीप कुमार चौधरी और मंगल सिंह पापड़ा समेत सभी राजस्व निरीक्षक और ईटीएफ के जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें