फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बरात चढ़त के दौरान डांस के लिए मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव फरीदनगर में बरात चढ़त के दौरान डांस करने के विवाद में बराती और घराती पक्ष भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बरात में आया युवक और उसकी बुआ घायल हो गई। घटना से बरात में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव पीलकपुर गुमानी से अनुज की बरात गांव फरीदनगर में आई थी। शाम करीब छह बजे बरात की चढ़त हो रही थी। बरात जब दुल्हन के घर के पास पहुंची तो वहां पर दूल्हा पक्ष के युवकों और दुल्हन पक्ष की महिलाओं में डांस करने को लेकर विवाद हो गया।
दूल्हे की बुआ पूनम का कहना है कि उसका भतीजा अनमोल भी डांस कर रहा था। इस पर दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों ने एतराज किया और उसे धक्के देने लगे। उसे कमरे में बंद कर डंडों और बेल्ट से पीटा। उसने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी मारपीट कर घायल दिया। पीड़िता के अनुसार उसने 112 डायल पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन जब पुलिस नहीं पहुंची तो बरात में शामिल लोग घायल अनमोल और उसे कोतवाली ले आए।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कराने के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें