फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Accident: सड़क हादसों में मासूम समेत तीन की मौत, मैनाठेर और मूंढापांडे क्षेत्र में हुई दुर्घटनाएं

Tue, 02 Aug 2022 01:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच साल के मासूम बच्चे समेत तीन की मौत हो गई है। पहला हादसा मैनाठेर में संभल रोड पर हुआ, जबकि दूसरा हादसा मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूट डायवर्जन की पाबंदियां हटने के अगले ही दिन मंगलवार सुबह मुरादाबाद के दो अलग-अलग थानाक्षेत्र में दो हादसे हो गए। एक हादसा मैनाठेर में संभल रोड पर हुआ। यहां ट्रक की टक्कर से पांच साल के मासूम और उसकी मां की मौत हो गई, जबकि मूंढापांडे में डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, संभल जनपद के हजरतनगर गढ़ी थानाक्षेत्र के गांव बारीपुर निवासी संजीव मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे अपनी पत्नी सोनम, पांच साल के बेटे शिव और छह माह के बेटे हंस को बाइक से लेकर रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते में मैनाठेर पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक बुरी तरह झतिग्रत हो गई। बाइक सवार दंपती और उनके दोनों बच्चे घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिये सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां शिव और उसकी मां की मौत हो गई, जबकि घायलों को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


जबकि दूसरा हादसा मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ। यहां डीसीएम ने ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें