ठाकुरद्वारा। मुरादाबाद हाईवे पर स्थित गांव रामूवाला गनेश में छात्रों के दो गुटों में पुरानी रंजिश में जमकर लात घूंसे और बेल्ट चलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस एक गुट के दो छात्रों को कोतवाली ले आई। जबकि दूसरे गुट के छात्र मौके से भाग गए। नगर के कोचिंग सेंटर पर पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार शाम को गांव रामूवाला गनेश में मारपीट हो गई। मारपीट से वहां पर हड़कंप मच गया। एक गुट की सूचना पर 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दूसरा गुट वहां से भाग गया। पुलिस वहां मिले दो युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई। लेकिन किसी भी गुट की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी गुट की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। घटना की जांच की जा रही है।