फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रधानी के चुनाव को लेकर भिड़े दावेदारों के दो गुट, दो गिरफ्तार

Fri, 11 Apr 2025 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। सुरजननगर में प्रधान पद के दावेदारों के दो गुटों में बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के सामने भी एक गुट के लोग आपस में झगड़ा करते रहे। इसपर पुलिस ने एक गुट के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वर्ष 2026 में संभावित पंचायत चुनाव में प्रधान पद के दावेदार अभी से सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने अपनी अपनी गतिविधियां क्षेत्र में शुरू कर दी है। दोनों अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए लोगों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार सुरजन नगर में प्रधान पद को लेकर गांव के प्रियदर्शन और प्रीतम सिंह का दूसरे गुट के सोनू और नौशाद से विवाद हो गया। दोनों एक दूसरे से अपने से बेहतर संभावित प्रधान पद का उम्मीदवार बताने लगे। जिसे लेकर पहले गाली गलौज हुई और फिर मारपीट की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया। लेकिन सोनू और नौशाद पुलिस के सामने भी उत्तेजित होते रहे। इस पर पुलिस ने एक गुट के सोनू और नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। उनका शांति भंग करने का आरोप में चालान कर उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें