ईद से दो दिन पहले दिल्ली से आए थे चारों दोस्त
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले समीर और अयान अपने दोस्त जीशान और अनस के साथ दिल्ली में सिलाई का काम करते थे। बताते हैं कि ईद से दो दिन पहले से ही चारों दोस्त दिल्ली से संभल को आए थे, लेकिन समीर और अयान को क्या पता था कि यह ईद उनकी जिंदगी की आखिरी ईद ही होकर रह जाएगी। आकस्मिक हादसे में समीर और अयान की मौत पर जीशान और अनस गम से बेहाल नजर आए जिसको परिजन संभालते नजर आए।
27 मार्च हो होनी है अनस के भाई की शादी
संभल शहर के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी अनस के बड़े भाई सुहैल की 27 मार्च को शादी होनी है इससे पहले से अनस अपने दोस्त समीर, अयान और जीशान के साथ शादी का कार्ड बांटने मुरादाबाद के मोतीबाग अपनी बुआ और अन्य रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे लेकिन अचानक हुए भीषण हादसे में अनस ने अपने दो दोस्त समीर और अयान को खो दिया है। इस हादसे से शादी की तैयारियां को ग्रहण लग गया है।