फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गीदड़ के हमले से दो किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में गीदड़ ने किसानों पर हमला बोलकर घायल कर दिया। दोनों घायल किसानों ने सीएचसी बिलारी पहुंचकर एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया।
विज्ञापन

चंगेरी गांव में राजकीय गोशाला के निकट चारागाह की खाली भूमि पड़ी है। गांव निवासी हरिप्रकाश शर्मा का बेटा अरविंद शर्मा (25) बुधवार सुबह लगभग दस बजे चारागाह में पशु चरा रहा था। इसी दौरान अचानक गन्ने के खेत से निकले गीदड़ ने उस पर हमला बोल दिया। अरविंद ने जब शोर मचाया तब आसपास खेतों से दौड़े किसानों ने लाठियां फटकारते हुए हमलावर गीदड़ को भगाया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि गीदड़ ने गोशाला के निकट कुत्तों पर भी हमला किया। गीदड़ सनाई गांव के जंगल की ओर भाग गया।
किसान अरविंद के मुंह पर गीदड़ के हमले से बड़ा घाव बन गया। परिजन तत्काल अरविंद को सीएचसी बिलारी लेकर आए। यहां चिकित्सक ने अरविंद को भर्ती कर एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाकर उपचार शुरू कर दिया। उधर क्षेत्र के थांवला गांव के जंगल में बुधवार सुबह नौ बजे अपने खेत में हरा चारा काट रहे किसान सलीम हुसैन को गीदड़ ने घायल कर दिया। किसान सलीम हुसैन के अनुसार जिस खेत में वह चारा काट रहा था, उसी खेत से गीदड़ भागता हुआ उसकी ओर आया और दाएं हाथ में काट लिया। घायल किसान परिजनों के साथ सीएचसी बिलारी पहुंचा और एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया। दोनों घायल किसानों को उपचार के बाद सीएचसी से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें