फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिजली गिरने से महिला समेत दो किसानों की मौत

Tue, 07 Oct 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। अचानक बिगड़े माैसम के बीच खेत पर काम कर रहे गांव मिलक नगलिया निवासी किसान शिव सिंह (58) और मोहल्ला अंसारियान पूर्वी निवासी साहबजादी (60) की सोमवार दोपहर के समय बिजली गिरने से माैत हो गई। हादसे की जानकारी पर काफी संख्या में लोग माैके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


शिव सिंह ने बटाई पर जमीन लेकर उसमें धान की फसल बोई थी। सोमवार दोपहर बाद वह अकेला ही अपनी धान की फसल को काटने गए थे तभी सोमवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे तेज आवाज और तेज रोशनी के साथ बिजली गिरने से शिव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा साहबजादी के पति नन्हे उर्फ हमीद अपने खेत में सब्जी की गुड़ाई कर रहे थे। साहबजादी भी पति के काम में सहयोग करने खेत पर गई थीं। नन्हे खेत के एक तरफ और साहबजादी खेत के दूसरी तरफ काम कर रही थीं। बिजली गिरने से साहबजादी की भी मौके पर ही मौत हो गई। दहशत में आए नन्हे उर्फ हमीद ने जैसे तैसे आवाज देकर आस पस के किसानों को बुलाया। शिव सिंह और साहबजादी दोनों को हिलाडुला कर देखा लेकिन दोनों की सांसें थम चुकी थीं। बिजली गिरने से खेतों पर काम कर रहे दो लोगाें की मौत जाने की खबर सुनते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। साहबजादी को उसके परिजनों ने मोहल्ले में ही एक निजी चिकित्सक को दिखाया लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।



नगर के निकट सरकड़ा गांव के जंगल में सोमवार दोपहर बाद बिजली गिरने से महिला समेत दो किसानों की मौत हो जाने की घटना की तहसीलदार ने दोनों मृतकों के घरों पर जाकर जानकारी ली। तहसीलदार अंकित गिरी अपने साथ नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल को लेकर पहले मोहल्ला अंसारियान फुलवार रोड स्थित मृतका साहबजादी के घर गए। यहां तहसीलदार ने परिजनों और मोहल्ले के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद उन्हें बताया कि शासन की ओर से दैवीय आपदा के तहत तत्काल मृतक आश्रितों को लाभ मिलने के लिए मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाना जरूरी है। तहसीलदार के काफी समझाने के बावजूद साहबजादी के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इन्कार कर दिया। बाद में तहसीलदार अपनी राजस्व टीम के साथ दूसरे मृतक शिव सिंह के घर पहुंचे। यहां तहसीलदार ने मृतक के नाम राजस्व अभिलेखों में कृषि भूमि होने की जानकारी जुटाई। तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को समझाते हुए बताया कि शासन स्तर से दैवीय आपदा का लाभ मिलने के लिए मृतक शिव सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया जाना जरूरी है। तहसीलदार के बुलावे पर थाना बिलारी पुलिस मौके पर पहुंची और शिव सिंह के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। संवाद
विज्ञापन




बेटे के मना करने के बाद भी धान काटने चले गए शिव



बिलारी। नगर के पूरब में सरकड़ा के जंगल में बिजली गिरने से जान गंवाने वाले शिव सिंह से उसके बेटे विजय सिंह ने धान काटने जाने के लिए मना किया था। शिव सिंह की पत्नी ज्ञानो देवी काफी समय पहले उनसे अनबन होने के बाद अपने मायके चली गई। शिव सिंह के परिवार में केवल उनका बेटा विजय सिंह और पुत्रवधू पूजा है जबकि छोटा भाई प्रेम सिंह अलग रहता है। शिव सिंह बटाई पर जमीन लेकर खेती करते थे। उन्होंने मिलक नगलिया की आबादी से 500 मीटर दूर सरकड़ा गांव के रकबे में अपना मकान बना लिया है। विजय सिंह ने बताया कि दोपहर में जब उसके पिता शिव सिंह धान काटने जा रहे थे तब उसने यह कहते हुए मना किया कि आज मौसम खराब हो रहा है लिहाजा धान काटने मत जाना। मंगलवार सुबह दोनों एक साथ धान काटने चलेंगे। बेटे के मना करने के बाद भी शिव सिंह खेत पर चले गए और जाने के आधे घंटे बाद ही बिजली गिरने से हादसे में जान गंवा बैठे।

नगर के मोहल्ला अंसारियान पूर्वी में सरकड़ा के जंगल में जहां सोमवार दोपहर बाद बिजली गिरी उससे लगभग 500 मीटर पश्चिम में बिलारी नगर की आबादी शुरू हो जाती है। घटनास्थल के निकट अपने खेत में काम कर रहे बिलारी निवासी यासीन ने बताया कि हल्की बारिश होने और आसमान में घने बादल छाने के बीच अचानक आसमान की ओर से तेज गड़गड़ाहट के साथ चमकती हुई बिजली गिरी। उस समय इतना भयानक दृश्य था कि वह काम करते समय अपने खेत में लेट गए। मोहल्ला अंसारियान निवासी अनवर ने बताया कि घटना के समय वह घटनास्थल से कुछ दूर पैदल अपने खेत पर जा रहे थे अचानक तेज आवाज और रोशनी के साथ जब बिजली गिरी तब वह भी नीचे जमीन पर बैठ गए। बिजली गिरने वाले स्थान पर जाकर जब देखा तब अपने खेत में काम कर रहे शिव सिंह और साहबजादी मृत अवस्था में पड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें