फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-कार भिड़ंत में दो की मौत, रानीखेत जा रहा था दिल्ली का परिवार

Sat, 22 Jun 2019 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन

डिलारी थानाक्षेत्र के नाखूनका में शुक्रवार सुबह छह बजे रानीखेत जा रही इनोवा कार की टक्कर काशीपुर से आ रहे रसोई गैस सिलिंडर से भरे ट्रक से हो गई। हादसे में कार और ट्रक सवार एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

विज्ञापन


कार सवार दंपति समेत पांच लोग जख्मी हो गए। ट्रक में भी सवारियां बैठी थीं, उन्हें भी मामूली चोटें आईऱ् हैं। हादसे की वजह वाहन चालकों को नींद का झोंका आना माना जा रहा है।

सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने बताया कि नई दिल्ली के इग्नू रोड स्थित फ्रीडम फाइटर एंक्लेव कालोनी में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सेवानिवृत्त अधिकारी बीएन सरन परिवार के साथ रहते हैं। 
विज्ञापन


वह शुक्रवार की सुबह इनोवा कार में पत्नी एन सरन, बेटा प्रियंक, मयंक, पुत्रवधू पी सक्सेना और उनके यहां काय करने वाले घरेलू सहायक दिनेश गौड उर्फ पप्पू  (30) के साथ रानीखेत जा रहे थे। सुबह छह बजे कार डिलारी थानाक्षेत्र के नाखूनका के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। 

हादसे में कार और ट्रक सवार लोग जख्मी हुए। इस हादसे की सूचना राहगीरों पुलिस को दी। जख्मी लोगों को पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने दिनेश गौड को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार अन्य लोग जख्मी हुए, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 

पुलिस ने बताया कि हादसे में ट्रक सवार करीब 30 वर्षीय एक व्यक्ति की भी मौत हो गई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। अंदेशा जताया जा रहा है कि ये व्यक्ति ट्रक में बतौर सवारी बैठा था। 

उसके शव को मोर्चरी में रख दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। इस मामले में देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें