फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छह दिन में दो की मौत, पांच घायल

Thu, 06 Aug 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र में छह दिन में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में वाहनों की तेज रफ्तार ने दो लोगों की जान ले ली और पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


31 जुलाई की रात कांठ क्षेत्र में मुरादाबाद-हरिद्वार पर अहमदपुर निंगू नगला मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी थी। जिसमें गांव मधपुरी इनायतपुरी निवासी संजीव कुमार की मौत हो गई थी और बाइक पर साथ बैठा दोस्त आकाश और चचेरा भाई राजू गंभीर घायल हो गए थे। वहीं तीन अगस्त को कांठ के गांव मधपुरी इनायतपुरी में बाइक को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी थी, जिससे बाइक सवार मुरादाबाद के लाकड़ी फाजलपुर निवासी कपिल सैनी और विपिन सैनी को घायल हो गए थे। इधर चार अगस्त रात को कांठ अमरोहा मार्ग स्थित कांठ के साहूपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे गंभीर घायल हुए देहरी जुम्मन निवासी नवनीत कुमार (20) की मौत हो गई थी। पांच अगस्त को कांठ के उमरी कलां में बरेली के आंवला क्षेत्र निवासी दंडवत तीर्थ यात्री दुष्यंत को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे यात्री घायल हो गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें