फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुठभेड़ में दो गो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 26 May 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के सरकड़ा खास के जंगल में रविवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गो तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो तस्कर सरखड़ा खास जंगल में आए हैं। सूचना के आधार पर करनपुर चौकी पुलिस ने रविवार सुबह 6:30 बजे जंगल की घेराबंदी कर ली। इस दौरान एक नवनिर्मित भवन में गोवंशीय पशु के वध की तैयारी चल रही थी। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने मुठभेड़ में सलीम निवासी दौलपुरी थाना भगतपुर, जसीम निवासी खजूर की सराय थाना छजलैट को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गोवंशीय पशु को मुक्त कराया। आरोपियों के कब्जे से दो तंमचा, कारतूस और पशु के वध करने के उपकरण बरामद हुए। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें