मुरादाबाद। जिले में चार वर्षीय मासूम समेत दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, स्वस्थ होने पर तीन मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
अप्रैल और मई में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कई गुना बढ़ गई थी। रोजाना औसतन 600 से 700 पॉजिटिव केस निकल रहे थे। इन दो महीनों में जिले में 26 हजार से अधिक संक्रमित मरीज मिले। लेकिन जून में कोरोना संक्रमण का फैलाव कम में कमी आई। मरीजों की संख्या में गिरावट आने लगी। रविवार को आई रिपोर्ट चार वर्षीय बालक और 57 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं स्वस्थ होने पर तीन मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 63 हो गई है।