फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गोकशी के दो दोषियों को 7-7 साल की सजा

Sat, 07 Nov 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-03 सुरेंद्र कुमार की अदालत ने शुक्रवार को गोकशी के मामले में मुलजिम इस्राइल और इकराम को दोषी करार देते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई है। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 3.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाने में तैनात रहे एसआई संदीप ने 12 नवंबर 2021 को मैनाठेर थाने में रसूलपुर हमीर निवासी इस्राइल और इकराम के खिलाफ गोकशी और पशु अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपियों ने मांस और पशु काटने के औजार बरामद हुए हैं। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-03 सुरेंद्र कुमार की अदालत में चली। शुक्रवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने मुलजिम इस्राइल और इकराम को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोनों को सात-सात साल की कैद और प्रत्येक पर 3.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें