फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभा यात्रा निकालने पर दो पक्ष आमने-सामने

Sat, 15 Apr 2017 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
विवाद - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मझोला थानाक्षेत्र के मंगूपुरा गांव में शुक्रवार को अंबेडकर जयंती पर दो पक्ष आमने सामने आए गए। दूसरे समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा का विरोध किया। इसके बाद लोग हंगामा करने लगे और सड़क पर बैठ गए। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शोभा यात्रा निकलवा दी है। एहतियातन के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। मझोला के मंगूपुरा में दलित परिवार भी रहते हैं। डा. बीआर अंबेडकर जयंती पर हर साल गांव में शोभा यात्रा निकाली जाती थी।

लेकिन पिछले पांच साल से शोभा यात्रा नहीं निकाली जा रही थी। इस बार फिर से लोगों ने जयंती पर शोभा यात्रा निकालने की तैयारी की। जुलूस जैसे ही दूसरे समुदाय के मोहल्ले में पहुंचा। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने शोभा यात्रा निकाल रहे लोगों से बात की। सुशील सिंह, जय प्रकाश, जगत सिंह, प्रेम सिंह और प्रेम चंद्र ने बताया कि गांव में शोभा यात्रा वर्षों से निकाली जाती रही है। लेकिन पिछली सरकार ने अंबेडकर जयंती की शोभा यात्रा पर रोक लगा दी थी।

पुलिस ने दूसरे पक्ष से बात की तो उन्होंने भी जुलूस पर किसी तरह की आपत्ति से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शांतिपूर्वक शोभा यात्रा निकलवा दी। मझोला इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह नागर ने बताया कि शोभा यात्रा निकलवा दी गई है। किसी तरह का कोई तनाव नहीं है। हालात बिल्कुल सामान्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें