फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छत पर खेल रहे दो बच्चे हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसे, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोधीपुर राजपूत में छत पर खेल रहे सात और आठ साल के दो बच्चे रविवार की शाम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय डॉक्टरों के इन्कार करने पर परिजन दोनों को इलाज के लिए दिल्ली ले गए।
विज्ञापन

लोधीपुर निवासी इमरान का आठ वर्षीय बेटा तैमूर और शाहिद का सात वर्षीय बेटा समद दोनों युसूफ और सईद की छत पर चढ़कर रविवार की शाम खेल रहे थे। लगभग सात बजे दोनों छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की विद्युत लाइन के चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे। झुलसे बच्चों को लेकर परिजन कांठ रोड स्थित काॅसमाॅस अस्पताल गए। डाॅक्टरों ने दोनों को अन्यत्र ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन दोनों को लेकर दिल्ली चले गए।

तार हटाने के लिए बना था एस्टीमेट
लोधीपुर के रहने वाले यूसुफ ने बताया कि छत के ऊपर से गुजर रही लाइन छत से तीन फुट ऊंची है। इस लाइन को हटाने के लिए एक साल से शिकायत विद्युत विभाग के अधिकारियों से की जा रही है। इस मामले में सपा नेता युसूफ अंसारी के पैरवी करने पर तार हटाने के लिए एस्टीमेट भी तैयार किया गया, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ा। कुछ दिनों पहले विद्युत तार की चपेट में आने से बकरों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


लोधीपुर में हाईटेंशन लाइन काफी पुरानी है, जबकि मकान बाद में बनाए गए हैं। लाइन हटाने के लिए एस्टीमेट बनाया था, लेकिन अभी तक जमा नहीं हो सका है। विभागीय स्तर से मामले की जांच कराई जा रही है कि हादसा कैसे हुआ। अभी तक की जानकारी बच्चों के पतंग उड़ाने की बात सामने आई है। पीड़ित परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। - सतेंद्र मौर्य, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें