फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद बाईपास पर दो कारों में भिड़ंत, पिता-पुत्र चोटिल

Mon, 23 Feb 2026 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। रविवार को मुरादाबाद बाईपास पर एक कार में पीछे से दूसरी कार टकराई गई है। इस हादसे में कुंदरकी के मोहल्ला नुरूल्ला निवासी नवाब जान और उनके बेटे शाकिर चोटिल हुए है। बताते है कि शाकिर अपने पिता की नवाब जान को जोया से दवाई दिलाकर लौट रहा था तभी मुरादाबाद बाईपास अचानक हादसा हुआ है। गनीमत रही कि पिता पुत्र के गंभीर चोट नहीं आई है लेकिन उनकी कार से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं कुंदरकी बाईपास के बिलारी की दिशा वाले जीरो पॉइंट के पास दो बाइकों की आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में बिलारी निवासी मोहम्मद जैद (18) और फरमान (25) घायल हो गए जोकि रविवार की सुबह कुंदरकी स्थित कपड़े की दुकान खोलने के लिए बाइक से आ रहे थे तभी रास्ते में जीरो पॉइंट के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उठाकर इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें