फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दो भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला मछली बाजार निवासी युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ले के मोहम्मद सलीम अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका पुत्र शाहनवाज मंगलवार को रात करीब 8:00 खाना खाने के बाद मोहल्ले के मेडिकल स्टोर के पास खड़ा हुआ था। तभी मोहल्ले के शाहरुख और उसका भाई जॉनी उसे गालियां देने लगे। उसने गाली देने से मना किया तो आरोप है उन्होंने उसे पर डंडे और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। कान से खून बहने लगा। परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उसका उपचार कराया। मेडिकल के बाद शाहनवाज को अस्पताल से रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें