फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कारोबारी की हत्या की साजिश दो सगे भाई गिरफ्तार, जेल भेजे

Tue, 03 Mar 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। जिला पंचायत सदस्य के देवर एंव टायर कारोबारी अनीस अहमद की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया जिन पर हत्या के षड़यंत्र में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस ने इनसे दो तमंचे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन




गौरतलब है कि बीती 27 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे कुंदरकी में ब्लॉक कार्यालय से सटे जैतपुर पट्टी जाने वाले रास्ते पर कारोबारी अनीस अहमद के शरीर में तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त अनीस अहमद नमाज ए तरावीह पढ़कर अपने घर को लौट रहे और उनके मकान के गेट से कुछ कदम पहले से वारदात को अंजाम दिया गया। जब छोटे भाई ने पीछा किया तो हमलावरों ने उनके ऊपर भी फायरिंग की जिसमें वह बाल बाल बच गए थे। हत्या के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें मोहम्मद अरमान नाम के युवक ने कारोबारी की हत्या करना स्वीकार किया और पिस्टल भी दिखाया था, इसके बाद उसने थाने में जाकर सरेंडर भी कर दिया गया था। पुलिस उसको पहले ही जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि कारोबारी की हत्या के प्रकरण की विवेचना के दौरान कुंदरकी के मोहल्ला नूरूल्ला निवासी आरोपी रेहान और उसके नाबालिग भाई को गिरफ्तार किया है जिन पर कारोबारी की हत्या के षड़यंत्र में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे बरामद किए जोकि बीती चार फरवरी को नगर के मौहल्ला नूरूल्ला में ही जान से मारने की नियत से की गई फायरिंग की घटना में प्रयुक्त होना बताए गए है। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक कारोबारी का बेटा और गिरफ्तार बाल अपचारी मुरादाबाद में एक ही स्कूल में पढ़ते थे जिनमें विवाद हो गया जबकि इस मामले को सुलझाने को प्रयास किया तो कुछ विवाद होना बताया गया। पुलिस के अनुसार इसी खुन्नस निकालने को दोनों भाइयों ने अरमान को पिस्टल उपलब्ध कराई और वारदात को अंजाम दिलाया है। साथ ही वीडियो बनाकर वायरल कराई है। वहीं पुलिस ने दो तमंचे बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग से कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें