मुरादाबाद के भगतपुर में मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी लंबे समय से तलाश थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात पुलिस की गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से दो आरोपी आरिफ और आसिफ पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया।
विज्ञापन
दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि रविवार को क्षेत्र के उदमावाला के जंगल में नदी किनारे एक खेत में पशु के अवशेष मिले थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
रविवार की देर रात सत्तीखेड़ा मंगावाला रोड पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों आरिफ व आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दोनों रामपुर के टांडा क्षेत्र के रैकानंगला निवासी हैं। दोनों को घायल अवस्था में सीएचसी भोजपुर में ले गई और उनका उपचार कराया। सोमवार की शाम दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।