फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर का शिकार करने में दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढफतेहगढ़ (संभल)। गांव राजथल के जंगल में शिकार की नीयत से मोर को मार दिया गया। मोर को मारते हुए ग्रामीणों ने दो युवकों को देख लिया। दोनों को पकड़कर पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया। दोनों कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में रहने वाले सगे भाई हैं।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर दो युवक राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने बाइक से राजथल गांव के जंगल में पहुंचे। उन्होंने मोर को पकड़ लिया और उसकी गर्दन काट कर मार दिया। खेतों पर बंदरों से फसल की रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने दोनों को यह हरकत करते देख लिया। उन्होंने डायल 112 पर रिंग करके पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के साथ मृत मोर का शव कब्जे में लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अरबाज तथा आरिफ निवासी नगला पूरवा थाना कुढ़फेहगढ़ बताया है। यह भी स्पष्ट किया कि दोनों सगे भाई हैं। थाना प्रभारी रकम सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मां बीमार, इसलिए किया शिकार
पुलिस पूछताछ में बताया कि उनकी मां बीमार चल रही है और किसी मोर का मीट खिलाने से मां के स्वस्थ हो जाने की बात कही थी। इसके चलते मोर का शिकार करने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें