बिलारी। बीडीओ द्वारा रविवार दोपहर किए गए पोलिंग बूथों के निरीक्षण के दौरान दो बीएलओ गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
रविवार को सभी बूथों पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत लगातार दूसरे दिन रविवार को विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। जिन्होंने नए वोटर बनने के लिए आए पात्र युवाओं को पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी।
बीडीओ डॉ. योगेंद्र कुमार ने रविवार दोपहर बिलारी विधानसभा क्षेत्र के महमूदपुर माफी, लुदपुरा, मैनाठेर आदि में स्थित पोलिंग बूथों पर जाकर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बीडीओ ने बताया कि उनके निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 337 ग्राम मैनाठेर और बूथ संख्या 331 ग्राम लुदपुरा के बीएलओ रविवार दोपहर मौके पर मौजूद नहीं मिले। शिक्षा विभाग से जुड़े इन दोनों गैरहाजिर बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कुंदरकी को पत्र लिखा जा रहा है।