फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मैनाठेर में दो बाइकें भिड़ीं, मैकेनिक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मुरादाबाद-संभल रोड पर पंडित नगला के तिराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। घायलों को मुरादाबाद ले जाते समय एक बाइक की रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरे का मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र के पंडित नगला गांव निवासी मैकेनिक मोहम्मद आलम बड़े भाई कुर्बान अली के साथ बाइक से डींगरपुर जा रहा था। जैसे ही दोनों मुरादाबाद-संभल रोड़ पर पंडित नगला के तिराहे पर पहुंचे और डींगरपुर रोड की ओर मुड़े तभी पीछे से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनाें भाई व दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। हादसे के दौरान मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया, जहां मोहम्मद आलम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल को कुर्बान अली को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। परिजनों के मना करने पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव को उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें