फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Mon, 06 Oct 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। रविवार की दोपहर मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर छजलैट के गांव भीकनपुर के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने बाद वह बाइक और उस पर सवार छजलैट थाना क्षेत्र के गांव चक निवासी धर्मेंद्र शर्मा (33) और नेपाल सिंह (32) को काफी दूर तक घसीटकर ले गई। इसके बाद चालक बस को लेकर मुरादाबाद की ओर भाग गया। घटनास्थल पर एकत्र राहगीरों ने घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से कांठ के सीएचसी भेजा। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायलों के अनुसार बाइक नेपाल चला रहा था और दोनों छजलैट से बाइक द्वारा वापस अपने घर चक जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन व ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें