फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नशे के लिए बेची जाने वाली दवाओं के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। ड्रग निरीक्षकों ने दलपतपुर रजेडा पुल के नजदीक शुक्रवार की रात पुलिस की मदद से नशे के लिए बेची जानेवाली दवाओं के साथ दो लोगों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब तीन हजार कीमत की दवाएं बरामद की है।
विज्ञापन

औषधि विभाग के निरीक्षक मुकेश जैन ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली कि दलपतपुर रजेडा पुल के पास भारी मात्रा में नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाएं सप्लाई करने के लिए दो व्यक्ति खड़े हैं। सूचना के आधार पर ड्रग निरीक्षक उर्मिला वर्मा और पुलिस फोर्स के साथ टीम ने पहुंचकर मौके से लोगों को लोगों को पकड़ लिया। ड्रग निरीक्षकों ने बताया कि दोनों के कब्जे से 2790 अल्फाजों इंजेक्शन, 135 पीफरा नोरफरम, 190 अलफाजोलाम, 307 ट्रोमाजोल, 510 प्रेमानोफ पी दवाएं बरामद की गई हैं। दवाओं के नमूने लिए गए हैं।
इस बारे में थानाध्यक्ष दीपक मलिक ने बताया कि पूछताछ से पता चला कि गिरफ्तार सद्दाम सरकडा खास और तैयब रामपुर भीला का रहने वाला हैं। दोनों काफी समय से क्षेत्र में नशेड़ियों को दवाएं सप्लाई करते हैं। पुलिस को यह पता नहीं चल सका कि वे दवाएं कहां से खरीदकर लाए थे। पुलिस का कहना है कि इस तथ्य का पता विवेचना के बाद चलेगा। पुलिस ने दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें