फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला पहलवानों के समर्थन में भवानी सेना ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिला पहलवानों के समर्थन में शिवसेना से जुड़ी भवानी सेना की महिला कार्यकत्रियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने महामहिम राष्ट्रपति से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को तत्काल प्रभार से बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

भवानी सेना की जिला अध्यक्ष ठाकुर मंजू राठौर के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने पद पर रहते हुए लगभग एक हजार से ज्यादा महिला खिलाड़ियों का यौन शौषण किया है। ऐसे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। भाजपा सांसद को सत्ता का सरंक्षण प्राप्त हैं। इस मामले में महिला खिलाड़ी एक माह से नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। यदि महिला खिलाड़ी वीरांगना फूलन देवी को अपना आदर्श बना लेती तो आज उनको धरना प्रदर्शन करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। देश से दुष्कर्मियों का नामोनिशान मिट जाएगा। विरोध करने पर कोई भी दबंग दुष्कर्म तो करना दूर रहा बैड टच करने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे।
यदि शीघ्र ही सांसद बृज भूषण शरण सिंह को बर्खास्त कर जेल नहीं भेजा गया तो शिवसेना की भवानी सेना मंडलायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगी। महिलाओं ने इस मामले में जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया। धरना प्रदर्शन में बबिता सैनी,राजबाला कश्यप, नेमवती चंद्रा, सरोज देवी, प्रवेश देवी, डाॅ. रामेश्वर दयाल तुरैहा, मिथिलेश कश्यप, चंद्रवती, विजय सेठ, ज्योति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें