सम्भल में पुलिस ने दो लोगों को शराब बांटते गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दोनों ने पकड़े जाने पर बताया कि वह किसी पार्टी के नेता के कहने पर ऐसा कर रहे थे। कथित रूप से यह आरोप प्रगति समाजवादी पार्टी (लोहिया) के करन एस यादव पर लगाया गया है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों शख्स का कहना है कि शराब वितरण का काम उन्हीं के कहने पर किया जा रहा था। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोप सही पाए जाने पर प्रगति समाजवादी पार्टी (लोहिया) के उम्मीदवार करण सिंह यादव के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जा सकती है।