फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शराब पार्टी में फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में शनिवार को शराब पार्टी में फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। मंगलवार शाम दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की अवंतिका कॉलोनी निवासी कपिल दिवाकर और उनके बहनोई सत्यम फूड सप्लायर कंपनी में डिलीवरी का काम करते हैं। इनके साथ मझोला के लाइनपार निवासी आकाश और अन्य युवक भी काम करते हैं। शनिवार की रात करीब एक बजे आकाश को उसके साथी मनीष ने फोन किया और बताया कि उसके साथी समरपाल, दीपक शर्मा, हर्ष यादव, संजीव राणा एवं शलभ दीनदयाल नगर में हैं। वह सत्यम को लेकर दीनदयाल नगर में आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश और सत्यम मनीष के बताए गए मकान मेंं पहुंच गए थे। इसी दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान शलभ ने तमंचे से सत्यम के पेट में गोली मार दी। इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई थी। घायल सत्यम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि इस मामले में छजलैट के लदावली निवासी शलभ कसाना और छजलैट के दयानाथपुर निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार शाम दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें