फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सीट बेचते पकड़ा गया टीटीई, निलंबित 

Mon, 22 Aug 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
रेलवे
विज्ञापन
रेलवे टिकट बिक्री घटने से परेशान हैं। जिसके चलते टिकट बिक्री बढ़ाने और बिना टिकट यात्रा करने वालों पर लगाम कसने के लिए सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन इन अभियानों को टिकट चेकिंग स्टाफ ही पलीता लगा रहा है। सोमवार को जम्मूतवी एक्सप्रेस में जनरल की टिकट पर स्लीपर और एसी में सफर कराने वाला टीटीई पकड़ा गया। सीनियर डीसीएम ने उसे निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


  रविवार को सीनियर डीसीएम पुष्प राज अपने स्क्वाड के साथ ट्रेन चेकिंग कराई। जम्मूतवी एक्सप्रेस (13152) में वे मुरादाबाद से बरेली तक चेकिंग कराते हुए गए। चेकिंग के दौरान 15 सीटों पर अनियमित यात्री बैठे हुए मिले। इनके पास जनरल का टिकट था और वे स्लीपर व एसी कंपार्टमेंट में बैठे हुए थे। उन का जुर्माने के साथ टिकट बनाया गया।

इसके साथ ही पूछताछ में उन्होंने बताया कि टीटीई ने पैसे लेकर उन्हें सीट दी है। सीनियर डीसीएम सहारनपुर से मुरादाबाद तक कोच कंडक्टर रहे अनिल कुमार द्वितीय को निलंबित करने के आदेश दे दिए। अनिल कुमार मुरादाबाद में तैनात है। इसके बाद बरेली स्टेशन पर खान पान व्यवस्था को देखा। स्टेशन पर गंदगी फैला रहे ठेला स्टाल संचालकों को फटकार लगाई और गंदगी फैलाने पर छह स्टालों को बंद करने के आदेश दे दिए। 
विज्ञापन


ट्रेनों का चेक होगा रिकार्ड - ट्रेनों में लगातार बढ़ रही कोच कंडक्टरों की मनमानी रोकने के लिए रिकार्ड चेक करने की व्यवस्था शुरू की जा रही हैै। जिसके तहत देखा जाएगा कि ट्रेन में कोच कंडक्टर ने कितने वेटिंग वाले यात्रियों को सीट उपलब्ध कराई। कितनी टिकट बनाकर सीट आवंटित कीं। इससे पता चल जाएगा कि ट्रेनों कितनी सीटें बेची जाती है। लगातार दो प्रकरण पकड़ में आने के बाद से कुछ टीटीई पकड़ में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें