फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: टीटीई की ट्रेन से गिरकर मौत, हरिद्वार से लखनऊ के लिए दून एक्सप्रेस में थे तैनात

Fri, 09 Sep 2022 11:24 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

टीटीई नीचे कैसे गिरे, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। रवि की हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन एस-4 कोच के गेट पर ही पड़ी मिली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अचानक झटका लगने पर पर टीटीई गेट पकड़ नहीं पाए होंगे।
विज्ञापन
टीटीई रवि कुमार मीणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंडल के हरिद्वार में तैनात टीटीई रवि कुमार मीणा (30) की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार देर रात एक बजे की है। रवि हरिद्वार से दून एक्सप्रेस (13010) में ड्यूटी के लिए चढ़े थे, उन्हें लखनऊ तक जाना था। स्योहारा-मेवा नवादा के बीच ट्रेन की स्लीपर बोगी के गेट से नीचे गिरने के कारण उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


टीटीई नीचे कैसे गिरे, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। रवि की हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन एस-4 कोच के गेट पर ही पड़ी मिली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अचानक झटका लगने पर पर टीटीई गेट पकड़ नहीं पाए होंगे। एक हाथ में मशीन होने के कारण पकड़ नहीं बनी होगी और वह नीचे गिरे होंगे।

घटना रेलवे फाटक के पास की होने के कारण गेट मैन ने सवा एक बजे सूचना रेलवे कंट्रोल को भेजी। थोड़ी देर बाद 102 एंबुलेंस और पीआरवी के जवान भी मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस टीटीई को लेकर स्योहारा के जिला अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रेन में तैनात दूसरे टीटीई ने यात्रियों से पूछताछ की लेकिन गिरने के कारण का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें