फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी फीस के विरोध में विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। केजीके कॉलेज में विद्यार्थियों ने बढी फीस के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर बढ़ी फीस का निर्णय वापस लेने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

छात्र नेता कुशल शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से गत दो-तीन वर्षों से छात्र आर्थिक व मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं, लेकिन महाविद्यालय प्रशासन ने नवीन शैक्षिक सत्र 2022-23 में शुल्क में 25 फीसदी से 30 फीसदी तक की वृद्धि की गई है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को कॉलेज प्रशासन के इस फैसले से परेशानी हो रही है। कॉलेज में विवरण पुस्तिका के नाम पर भी छात्रों से 120 रुपये की जगह इस बार 40 रुपये बढ़ाकर 160 रुपये वसूले गए, लेकिन प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों को विवरण पुस्तिका भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। सुविधा शुल्क के नाम पर विभिन्न मदों में शुल्क वसूला जा रहा है, लेकिन छात्रों को सुविधा नही मिल पा रही है। कॉलेज की वेबसाइट पर शुल्क का विवरण भी मदवार नहीं है।इस दौरान सुनील कुमार, संदीप कुमार, आकांशा, सुनीता, निशा, आंचल, अर्जुन, पूजा, जितेंद्र, मंजीत आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें