फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सपा नेता फिरासत हुसैन गामा को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की गई। एक युवती ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। सपा नेता सतर्क हो गए और उन्होंने स्क्रीन शॉट लेकर कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। उन्होंने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भोजपुर के लालूवाला निवासी सपा नेता फिरासत हुसैन गामा ने बताया कि वह नौ नवंबर की रात करीब 11 बजे अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई। उन्होंने कॉल रिसीव की तो सामने एक लड़की दिखाई दे रही थी। उनका कहना है कि युवती ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। युवती ने उन पर दबाव बनाया कि वह बाथरूम में जाएं। इसी दौरान सपा नेता समझ गए कि ये लड़की कोई ठग है। जो उनकी वीडियो बना रही है। इस वीडियो के जरिये वह बाद में ब्लैकमेल कर सकती है। उन्होंने तुरंत स्क्रीन शॉट ले लिया। इसके बाद फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद भी आरोपी युवती ने कई बार उन्हें कॉल की। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने सपा नेता के प्रार्थना पत्र को जांच के लिए साइबर सेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें