बुधवार सुबह करीब पांच बजे मुरादाबाद-संभल रोड पर मैनाठेर के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए सड़के किनारे घर में जा घुसा। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और दो घर क्षतिग्रस्त हो गए। मुरादाबाद की ओर से आ रहा ट्रक ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा था। ट्रक में बजरी भरी थी। हादसे में एक घर में झाड़ू लगा रही मैनाठेर निवासी बिलकीस घायल हो गई। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक के केबिन में फंसे संभल के रायसत्ती निवासी चालक आकिल व आमिर को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। दोनों को मुरादाबाद के अस्पताल में भेजा गया है। उधर, मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव नरौदा निवासी ट्रैक्टर चालक कुुलवंत सिंह और मजदूर सतवीर सिंह को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर डींगरपुर चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह भी पुलिस के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से पहले ट्रक केबिन में फंसे चालक से बाहर निकाला। हादसे के चलते करीब दो घंटे तक मुरादाबाद-संभल रोड पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने रूट डायवर्ट करके वाहनों को निकाला। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि दो वाहनों के सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस को सिर्फ 100 मीटर दूर पहुंचने में लगा एक घंटा
बुधवार सुबह मुरादाबाद-संभल रोड पर हुए हादसे की दूरी मैनाठेर थाने से सिर्फ 100 मीटर ही है। इसके बावजूद पुलिस को दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक के केबिन में फंसे उसके चालक और हेलपर को बाहर निकाला।
नींद की झपकी से भीषण हादसे की आशंका
मुरादाबाद-संभल रोड पर हुए हादसे की चालक को नींद की झपकी आना बताई जा रही है। ट्रक ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया था और इसके बाद सड़क किनारे स्थित घरों में जा घुसा। जिससे दो घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। उधर, हादसे के वक्त दोनों की वाहनों की गति भी तेज बताया जा रही है।
अनियंत्रित ट्रक से दो घरों को पहुंचा नुकसान
बेकाबू ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत से दो घरों को काफी नुकसान हुआ। हादसे में एक महिला सहित पांच लोग घायल भी हुए है। बताते है कि ट्रक से मजदूर सलीम वारसी और अकबर अली के घरों को नुकसान पहुंचा है। इसमें लिंटर और दीवारें क्षतिग्रस्त हुई है।
फोटो एक से तीन