फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 22 वर्षीय युवक की हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के मोहल्ला फरीदनगर रोड निवासी विशाल जोशी (22) की मंगलवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार शाम तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने विशाल को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा के मोहल्ला फरीदनगर रोड निवासी विशाल जोशी उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार शाम के समय विशाल ने सीने में दर्द की शिकायत की। कुछ ही देर में तबीयत खराब होने पर परिजन विशाल को लेकर ठाकुरद्वारा में ही निजी चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र सिंह के क्लीनिक पर पहुंचे। डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विशाल को हार्ट अटैक आया है और उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद विशाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने विशाल को काशीपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार रात डॉक्टर ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को परिजनों ने विशाल का अंतिम संस्कार कर दिया। विशाल के बड़े भाई नितिन जोशी और सुमित जोशी ने बताया कि विशाल को पहली बार हार्ट अटैक हुआ था। विशाल की मौत के बाद मां सुधा का रोते बिलखते बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें