फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क की साइड धंसने से ट्रक पलटा, बिजली लाइन व खंभे क्षतिग्रस्त

Thu, 09 Oct 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर में सड़क किनारे खड़ा ट्रक सड़क की साइड धंसने से पलट गया। जिससे जहां सड़क किनारे खड़ी बिजली लाइन और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए तो वहीं ट्रक में भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात बिजनौर के स्योहारा की ओर से आ रहे पेपर सीट लदे ट्रक को चालक ने कांठ नगर में कब्रिस्तान के सामने खड़ा कर दिया और वह खाना खाने के लिए चला गया। इसी दौरान सड़क की साइड धंस गई और अधिक लोड होने की वजह से ट्रक पलट गया। ट्रक की चपेट में आकर यहां सड़क किनारे से गुजर रही बिजली लाइन और खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिस कारण इस ओर की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। बुधवार की सुबह ट्रक स्वामी ने दूसरे ट्रक को मंगाकर पलटे ट्रक के सामान को उसमें लदवाया। लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के कारण सड़क की खोदी गई साइड की वजह से ट्रक पलटा है। लोगों ने सड़क चौड़ीकरण के कार्य में बरती जा रही अनियमितताओं को दूर कराने और दोनों ओर खोदी गई सड़कों को भरवाकर मुख्य सड़क से लेवर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें