फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलारी में इज्जत की खातिर ट्रक चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी थानाक्षेत्र में इज्जत की खातिर ट्रक चालक की हत्या कर दी गई। चालक का शव जंगल में गेहूं के खेत में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने इस मामले में गांव निवासी एक युवती के तीन भाई और उसके पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में कुछ लोगों को लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डिलारी थानाक्षेत्र के मासूमपुर गांव निवासी मोनू कुमार (21) ट्रक चालक था। मोंटी ने पुलिस को बताया कि उनका भाई गांव निवासी दूसरे वर्ग के व्यक्ति का ट्रक चलाता था। चालक का ट्रक मालिक के घर आना-जाना था। मालिक के बेटों को शक था कि मोनू के उनकी बहन से प्रेम संबंध हैं। इसके चलते मोनू को काम से हटा दिया था। गांव में इस बात की भी चर्चा है कि मोनू अक्सर ट्रक मालिक के मोहल्ले में देखा जाता था। इसे लेकर युवती के पिता और भाई मोनू से नाराज थे। उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। बुधवार सुबह छह बजे मोनू जंगल गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। दोपहर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। परिजनों को उसका शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला।
इस घटना की सूचना मिलने पर डिलारी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मोनू के गले में मफलर बंधा हुआ था। जिससे आशंका जताई जा रही थी कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। बृहस्पतिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। उधर, डिलारी थाने में मृत चालक के भाई की तहरीर पर युवती के तीन भाई और पिता के खिलाफ हत्या, साजिश रचना और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ ठाकुरद्वारा केस की विवेचना कर रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें