फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Murder: कुंदरकी में ट्रक चालक की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 13 Sep 2022 01:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

एसपी देहात संदीप कुमार मीना और सीओ कटघर शैलजा मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। मृतक के बेटे ने अपनी भाभी पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के जैतपुर पट्टी निवासी ट्रक चालक मुश्ताक (60) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह चालक का शव अपने ही मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में पड़ा मिला।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात चालक का बेटा-बहू व पत्नी मकान के भूतल पर सो रहे थे। जबकि खाना खाने के बाद मुश्ताक मकान की दूसरी मंजिल पर सोने गए थे। मंगलवार सुबह बेटा निजामुद्दीन मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंचा तो घटना की जानकारी हो पाई।

सूचना मिलते ही एसपी देहात संदीप कुमार मीना व सीओ कटघर शैलजा मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। बेटे ने अपनी भाभी पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। चालक की बड़े बेटे की मौत हो चुकी है। बड़े बेटे की पत्नी से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। फोरेंसिक टीम ने जांच करते हुए मौके से नमूने लिए। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई है। एसपी देहात का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और विवेचना कर जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें