फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समाज की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिगंबर जैन समाज की ओर से बैंड बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ जैन मंदिर जीलाल मोहल्ले से भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा और आरती से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां सजाई गईं।
विज्ञापन

जैन धर्म सभा की अगुवाई में निकाली गई शोभायात्रा जीलाल मोहल्ले से शुरू होकर मंडी चौक, बर्तन बाजार, अमरोहा गेट, चौमुखापुल, टाउनहाल, बाजार गंज, गंज गुरहट्टी, जैन मंदिर सिविल लाइन होते हुए पंचायत भवन पहुंची। जहां आरती और प्रवचन हुए। जैन समाज ने श्वेतांबर जैन मंदिर सिविल लाइंस में यात्रा का स्वागत किया। हर तरफ जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान डांडिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। रथ पर भगवान की प्रतिमा विराजमान रही, जिसकी लोगों ने पुष्प वर्षा और आरती कर स्वागत किया। युवा जैन मिलन व युवा वर्ग ने पूरे रास्ते रथ को हाथों से खींचा।
इससे पहले प्रथम माला की बोली अभिनंदन जैन ने ली। दूसरी माला की बोली श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अनिल जैन अध्यक्ष दिगंबर जैन समाज ने ली गई। आचार्य श्री सूरीश्वर धर्म धुरंधर महाराज द्वारा पहनाई गई। चौथी माला की बोली मनोहर जैन सचिन जैन ने ली। खवासी की बोली संजय जैन ममता जैन, निशांक जैन, निकिता जैन, निखिल जैन और सारथी की बोली नरेंद्र जैन, आकाश जैन, अभिषेक जैन ने ली। रथ के कुबेर की बोली संयम जैन ने ली। तीसरी माला की बोली पंचायत भवन में श्वेतांबर समाज के मंत्री राजीव जैन संजीव जैन ने ली। जैनाचार्य धर्म धुरंधर महाराज रथयात्रा में शामिल रहे। कार्यक्रम संचालन राजीव जैन ने लिया।
विज्ञापन

वहीं पंचायत भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान शोभायात्रा में महापौर विनोद अग्रवाल, टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, मनीष जैन, एमएलसी गोपाल अंजान, मुरादाबाद दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, मंत्री पंकज जैन, मुरादाबाद दिगंबर जैन समाज महिला इकाई की अध्यक्ष नीलम जैन, मंत्री शिखा जैन, अजय जैन, प्रवीण जैन, एकता जैन, रीना जैन, सीमा जैन, सचिन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें